सोनो : चित्ररेखा बनी BJP महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 22 मई 2020

सोनो : चित्ररेखा बनी BJP महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष

 Sono (किशोर कुणाल) :- शुक्रवार को संगठन का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी सोनो के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने चित्ररेखा झा को दूसरी बार भाजपा महिला मोर्चा का सोनो मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके बाद स्थानीय महिला मोर्चा कार्यालय में भाजपाइयों ने नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 इस दौरान भाजपा नेता सह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि चित्र रेखा झा पार्टी की एक वफादार सिपाही के साथ ही एक समर्पित कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय महिला नेत्री है। मौके पर महेश्वरी मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, भाजपा नेता कामदेव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड संयोजक योगेंद्र मालाकार, भाजपा नेत्री शकुंतला देवी, क्रांति देवी, नीतू देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी आदि उपस्थित थे।

Responsive Advertisement