सोनो : पुलिस कप्तान की पहल पर जरूरतमंद परिवार को मिला राशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 15 मई 2020

सोनो : पुलिस कप्तान की पहल पर जरूरतमंद परिवार को मिला राशन


--Sono (न्यूज़ डेस्क) :- कोरोना संकट के इस काल में आम से लेकर खास तक, सभी एक दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। प्रत्येक जरूरतमंद तक गुजर बसर करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इस कार्य में शासन- प्रशासन के अलावा कई समाजसेवी व स्वयंसेवी संगठन लगे हैं।


इसी कड़ी में गुरुवार को थाना क्षेत्र के महुगांय में समाजसेवी डॉ एमएस परवाज द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को राशन सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई। जानकारी देते हुए डॉ परवाज ने बताया कि जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर इनामुल हक मेंगनु ने स्थानीय पुलिस सहित उन्हें जानकारी दी कि महुगांय के बाबूलाल पासवान के परिवार को अबिलम्ब मदद की दरकार है, उन्हें राशन सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाया जाय। परिवार के सदस्य भूखे हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर एएसआई मोहम्मद तैयब के साथ महुगांय पहुंचकर जरूरतमंद परिवार को चावल, दाल, आलू, नमक सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद बाबूलाल पासवान ने मदद के लिए पुलिस कप्तान सहित सभी को धन्यवाद दिया। मौके पर संगम कुमार व पुलिस जवान उपस्थित थे।

Post Top Ad -