गिद्धौर : राष्ट्रीय यादव सेना के राहुल बने प्रखंड अध्यक्ष, अजीत मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 15 मई 2020

गिद्धौर : राष्ट्रीय यादव सेना के राहुल बने प्रखंड अध्यक्ष, अजीत मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी बधाई



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- शुक्रवार को राष्ट्रीय यादव सेना का गठन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष ई. विकास कुमार यादव ने गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के भौराटाँड़ गांव निवासी राहुल कुमार को
प्रखण्ड अध्यक्ष तथा अजीत कुमार यादव को मीडिया प्रभारी का कमान सौंपी गई।


राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष इंजीनियर विकास कुमार यादव ने बताया कि सामाजिक लगन और समाज के प्रति रुचि को देखते हुए राहुल कुमार व  अजित कुमार यादव को यह जिम्मेदारी दी गयी है।
राहुल व अजीत संयुक्त रूप से पूर्ण लगन एवं निष्ठा से राष्ट्रीय यादव सेना के संविधान के अनुसार एवं समाज तथा संगठन के हित में काम करेंगे। इधर, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार व अजित कुमार यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। वही, राष्ट्रीय यादव सेना के प्रखण्ड अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर सुधीर यादव, रंजित यादव, बेनी यादव, उपेन्द्र यादव, दिनेश यादव, मिथलेश यादव, भोला यादव, औकार यादव, रूपेश कुमार, अभिषेक यादव, पिन्टू यादव सहित दर्जनों समर्थकों ने बधाई दी।

Post Top Ad -