गिद्धौर पुलिस ने जब्त किये अवैध बालू लदे ट्रैक्टर, होगी कार्रवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 17 मई 2020

गिद्धौर पुलिस ने जब्त किये अवैध बालू लदे ट्रैक्टर, होगी कार्रवाई

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क ) :- गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा नदी घाट से अवैध बालू लोड कर ले जा रही एक ट्रैक्टर वाहन को गिद्धौर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौरा नदी घाट से बालू अवैध उत्खनन की जानकारी गिद्धौर थानाध्यक्ष को मिली। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को मौरा बालू घाट भेजा। एसआई प्रमोद कुमार दल बल के साथ बालू घाट पहूंच बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस गाड़ी को आते देख ट्रैक्टर चालक एवं मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। बताया गया कि, पुलिस द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले गिद्धौर थाना लाई गयी है, जहां खनन विभाग के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कारवाई की जायेगी।

Responsive Advertisement