गिद्धौर के सभी पंचायतों में बंटेंगे मास्क व साबुन, सर्वे शुरू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 20 मई 2020

गिद्धौर के सभी पंचायतों में बंटेंगे मास्क व साबुन, सर्वे शुरू


Gidhaur (News Desk) -: राज्य सरकार ने पंचायतों को कोरोना से बचाव हेतु  आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए पंचम वित्त अयोग की राशि खर्च करने की अनुमति सभी पंचायतों को दे दी है।

प्रधान सचिव के आदेश के बाद गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। कुन्धुर पंचायत की रफ्तार अन्य पंचायतों की अपेक्षा धीमी है।
बता दें, पंचम वित्त आयोग की राशि से प्रत्येक पंचायत में मास्क, सैनिटाइजर व साबुन आदि की खरीददारी के लिए संबंधित पंचायत के मुखिया को निर्दशित किया गया है। इसके लिए मुखिया द्वारा सर्वे करवा कर वार्ड के हर एक परिवार का डेटा संग्रहन कार्य जारी है।
बताया जाता है कि, पंचम वित्त आयोग की राशि के तहत पंचायतों को औसतन नौ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन राशि से बंटने वाले मास्क, सैनिटाइजर, व साबुन पर पंचायतवासियों की निगाहें टीकी है।

Responsive Advertisement