गिद्धौर में बनाये गए पंचायत स्तरीय 28 क्वेरेंटिंन सेन्टर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 20 मई 2020

गिद्धौर में बनाये गए पंचायत स्तरीय 28 क्वेरेंटिंन सेन्टर


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न  पंचायतों में क्वेरेंटिंन सेन्टर बनाये जाने की अधिसूचना प्रखंड कार्यालय से जारी कर दी गयी है।


इसके अनुसार गिद्धौर के 8 पंचायतों से कुल 28 पंचायत स्तरीय क्वेरेंटिंन सेन्टर बनाये गए हैं। इनमे कोल्हुआ पंचायत से 7, सेवा व रतनपुर पञ्चायत से 4, कुन्धुर, पतसंडा, गंगरा व मौरा पंचायत से 3 , पूर्वी गुगुलडीह से 2 केंद्र को चयनित किया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानअध्यापको को क्वेरेंटिंन सेन्टर से संचालन को लेकर निर्देशित किया है। इन्हें अभिलेखों के संधारण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Post Top Ad -