गिद्धौर के कई गांवों में बिना जांच के आ रहे हैं प्रवासी, बढ़ सकता है खतरा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 20 मई 2020

गिद्धौर के कई गांवों में बिना जांच के आ रहे हैं प्रवासी, बढ़ सकता है खतरा


गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :-

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में प्रवासी कामगारों का पैदल व अन्य संसाधनों से सीधे चोरी-छिपे अपने घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके कारण लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा सीधे घर आने वाले का विरोध भी किया जा रहा है।

 लिहाजा ग्रामीण भी प्रशासन को फोन पर सूचित कर देने मात्र की जिम्मेदारी निभा कर चुप बैठ जाना मुनासिब समझ रहे हैं। इसी क्रम में बुघवार को गिद्धौर थाना अंतर्गत रतनपुर पंचायत के भौराटाँड़ 20 की संख्या में गांव पहुंच गए जिसमें वार्ड सदस्य रंजीत यादव  के द्वारा समझा-बुझाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैराकादो सेंटर भेजवाया गया, परंतु 5 कहीं छुपे हुए हैं।
 वार्ड सदस्य रंजीत यादव बताते हैं कि बुधवार को भौराटाँड़ गांव के 20 मजदूर  आसनसोल के जमुरिया से चलकर भौराटाँड़ गांव पहुंचे हैं। बिना जांच के सीधे गांवों में इनका आगमन गिद्धौर के  लिए मुसीबत बन सकता है।

Responsive Advertisement