श्रमिक व कामगार देश की रीढ की हड्डी हैं : सुधीर सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 6 मई 2020

श्रमिक व कामगार देश की रीढ की हड्डी हैं : सुधीर सिंह

अलीगंज :- कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु पुरे देश में हुए लाकॅडाउन से मजदूरों व श्रमिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।श्रमिकों व कामगारों देश की रीढ की हड्डी हैं।देश में आयी अचानक आफत में  लाकॅडाउन होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों को हो रही है, और केन्द्र सरकार प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने पर रेल किराया वसुलने काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लाकॅडाउन के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गये । सन 1947 के बटवारे के बाद देश ने आजादी के बाद यह पहली बार दिल दहलाने वाली मंजर देखा कि हजारों मजदूरों व कामगार सैकड़ो किलोमीटर चल कर घर वापसी को मजबूर हो गये, और केन्द्र सरकार व रेल मंत्रालय इन मेहनतकश मजदूरों से किराया वसुल रहा है। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि मजदूरों की मेहनत और कुर्बानी ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। लेकिन केन्द्र सरकार श्रमिकों व कामगारों के साथ इन विषम परिस्थितियों में धोखा दे रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जरूरतमंद श्रमिक व कामगारो के घर लौटने की रेल याञा का टिकट मुफ्त करने की मांग लगातार करती रही। लेकिन केन्द्र सरकार हवाई यात्रा निःशुल्क वापस लेकर आ सकती है, लेकिन इन गरीब निसहाय लोगों की सहयोग के लिए नही सोच रही है।कोंग्रेसी नेता दवय ने कहा कि देश की इस आपदा की इस घडी में निशुल्क रेल याञा क्यो नही दे रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस जंग में कांग्रेस के आलाकमान के साथ सभी कार्यकर्ता मुसतैदी से सहयोग के लिए तत्पर है।मौके पर शशिशेखर सिंह मुन्ना, युवा कांग्रेस के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य,रघुनंदन पासवान आदि लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -