एसडीपीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 25 मई 2020

एसडीपीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त



सोनो (किशोर कुणाल) :- थाना क्षेत्र के बरनार नदी के घनश्याम थान घाट से पुलिस ने सोमवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।वहीं इस दौरान बालू माफिया के एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना मिली थी कि बालू माफियाओं द्वारा बरनार नदी के घनश्याम थान घाट से बड़े पैमाने पर बालू खनन व ढुलाई का काम किया जाता है। वहीं इस दौरान बालू माफिया बाइक से पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं, जिससे पुलिस की पकड़ से बच जाते हैं ।सोमवार को एसडीपीओ भास्कर रंजन ने पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पंडित, बीएमपी व सीआईएटी जवानों के साथ उस स्थान पर छापेमारी की व बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर भागने में सफल रहा। इस दौरान बालू माफिया का एक बाइक भी जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर व बाइक को थाना लाया गया और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Responsive Advertisement