अलीगंज : सादगीपूर्ण व सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मनायी गयी ईद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 25 मई 2020

अलीगंज : सादगीपूर्ण व सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मनायी गयी ईद

अलीगंज :- आपसी सद्भाव व भाईचारे का महान पर्व ईद प्रखंड में लाकॅडाउन के बीच सादगीपूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते मनायी गयी। वैश्विक कोरोना महामारी के बीच एहतियात एव सतर्कता के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अपने -अपने घरों में अहले सुबह अदा किया। प्रखंड के अलीगंज, चंद्रदीप, आढा, दीननगर, चंद्रदीप, मिर्जागंज ईदगाहो पर मुसलमान भाईयों आपस में सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए ईद की नमाज अदा मास्क लगाकर किया और हाथ व गले मिलने की जगहों पर दुरी से सलाम व मोबाइल से एक दुसरे को ईद की बधाई दी। लोगों ने अपने घरों में ईद उल फितर की नमाज अदा कर अमन, चैन व शान्ति की दुआ मागी। मौके पर मो. नेहाल, मो. नसीम, मो. औरंगजेब, मो. मकबूल, मो.रौशन, मो.  मुन्ना, मो नुरैन, मो. सद्दाम, मो. इमतियाज, मो. बेलाल , मो. शमीम उल्लाह , मो. राजा के अलावे दर्जनो लोग ईदगाह में नमाज अदा देश की अमन , चैन व कोरोना वायरस से बचाव हेतु खुदा से दुआ मागी। प्रखंड के विभिन्न जगहों पर ईद की नमाज शान्ति पूर्ण माहौल में किया गया।

Post Top Ad -