जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं विधान पार्षद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 25 मई 2020

जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं विधान पार्षद


सोनो (किशोर कुणाल) :- कोरोना के इस संकट काल में क्या अमीर और क्या गरीब, सभी एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर हैं। सभी का एक ही प्रयास है कि कहीं कोई भूखा ना रहे। इसके लिए सभी का प्रयास जारी है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं गरीब मजदूरों तक आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में विधान पार्षद संजय प्रसाद के सौजन्य से लगातार गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच बिना किसी सामाजिक भेदभाव के राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को एमएलसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के महेश्वरी,चुरहेत, जुगड़ी, लोहा, लकराहा में दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मुरारी सिंह, विश्व विजय सिंह, दीपक सिंह, अमरेंद्र सिंह उर्फ छन्नू सिंह, जगत मोहन पांडेय, सुधीर सिंह, नितीश कुमार, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement