सोनो : दस लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 10 मई 2020

सोनो : दस लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार




सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

 रविवार को सोनो थाना क्षेत्र के लखनकियारी पंचायत के कोरिया गांव से पुलिस ने दस लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान पैरा निवासी नरेश पासवान के रूप में हुई है। इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोरिया गांव के निकट काली मंदिर के पास एक झोपड़ी में छापेमारी की गई व वहां से शराब कारोबारी नरेश पासवान को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही, मौके से मुख्य कारोबारी भूदेव यादव फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त झोपड़ी में काफी दिनों से शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद रविवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने झोपड़ी को भी नष्ट कर दिया। पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि फरार मुख्य कारोबारी भूदेव यादव व गिरफ्तार नरेश पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Responsive Advertisement