सोनो BDO ने कोरोना के प्रति आम लोगों को किया जागरूक , दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 27 मई 2020

सोनो BDO ने कोरोना के प्रति आम लोगों को किया जागरूक , दिए निर्देश

Sono/News Desk (किशोर कुणाल) :-  बुधवार को बीडीओ रविजी ने कोरोना के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुए इस महामारी से बचने के लिए  निर्देशों पर सख्ती से अमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग ही है।


इसलिए हमें इसका सख्ती से पालन करना जरूरी है। जिला प्रशासन ने लॉक डाउन की अवधि में विभिन्न सामग्रियों/सेवाओं की दुकानों/ प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है, पर गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण लू से बचाव के लिए दुकानों को खोलने के समयावधि में परिवर्तन किया गया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेगी। बीडीओ ने दुकानदारों से जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के आलोक में ही अपने अपने प्रतिष्ठानों को खोलने का निर्देश दिया और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

 बाबा झुमराज से कोरोना से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

 बीडीओ रविजी इस दौरान बटिया स्थित बाबा झुमराज मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर बाबा झुमराज से विश्व के कल्याण के लिए कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कुमार संजय, राजेंद्र बरनवाल, पुजारी तालेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार झा, प्रकाश चंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार दिनकर,सूरज कुमार आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement