अलीगंज : पति के दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ वट सावित्री पूजन सम्पन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 22 मई 2020

अलीगंज : पति के दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ वट सावित्री पूजन सम्पन्न



अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने उपवास रख वट वृक्ष की पूजा कर अपने-अपने पति की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना की।


ऐसी मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने दृढ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस ली थी। इसलिए महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद फलदायक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं पुरा श्रृंगार कर बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं। वट वृक्ष की जड़ों में भगवान ब्रहमा तने में भगवान विष्णु व डालियों व पतियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। महिलाएं इस दिन यम देवता की पूजा करती है। इसमें  बास का पंखा , लाल -पीला धागा, धुप बती और फुल एवं पांच फल ,सिन्दूर लाल कपड़ा का बहुत महत्व रहता है।

Post Top Ad -