अलीगंज में आंधी ने मचाई तबाही, दीवार व बिजली पोल गिरे, कई आशियाने उजड़े - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 14 मई 2020

अलीगंज में आंधी ने मचाई तबाही, दीवार व बिजली पोल गिरे, कई आशियाने उजड़े



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- प्रखंड क्षेत्र में गुरूवार की देर संध्या आई तेज आंधी व बारिश ने तबाही मचा दी। दर्जनो घरों के दीवार व झोपड़ी व एयरबेस्टर को उखाड़ डाला।


बता दें, आंधी ने अचानक प्रखंड क्षेत्र में तबाही ला दी है। कई जगहों पर बिजली पोल सहित तार को भी तोड़ डाला।  तेज आंधी व बारिश ने आम के फसल को भी भारी नुकसान कर दिया। प्रखंड के हिलसा, हाबूनगर, निर्मली,ईटाबाध , बालाडीह आदि दर्जनो गांव में तेज आधी के साथ बारिश व पत्थर भी गिरे।


आंधी ने ऐसी तबाही मचाई कि दर्जनो गरीबों के आशियाना को उजाड़ दिया और सैकड़ों आम, महुआ सहित अन्य वृक्षों को जड़ों से उखाड़ डाला। कई जगहों पर बिजली पोल व तार भी तोड़ डाला। अचानक तेज आंधी रफ्तार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भारी नुकसान पहुचाई है।

Responsive Advertisement