गिद्धौर : पतसंडा पंचायत के वार्ड 13 में PMGAKY के तहत दाल वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 31 मई 2020

गिद्धौर : पतसंडा पंचायत के वार्ड 13 में PMGAKY के तहत दाल वितरित

गिद्धौर (News Desk):-   खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत प्रति परिवार को 1 किलो नि: शुल्क दाल वितरण की शुरुआत रविवार को प्रखंड के पतसंडा पंचायत में 13 नंबर वार्ड सदस्य डब्लू पंडित ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत  प्रति परिवार को 1 किलो दाल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह गरीब लोगों के हित के लिए बहुत ही अच्छा है, लेकिन 1 किलो दाल से एक परिवार का एक महीने तक चलना बहुत ही मुश्किल ही नहीं नामुंकिन है । कार्ड पर अंकित कई ऐसे भी परिवार हैं जिनके सदस्यों की संख्या 8 से 10 के बीच में होता  है ऐसे में एक किलो दाल से एक महिना तक चलना ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन के जैसा हो जाएगा इस लिए सरकार को चाहिए कि कम से कम प्रति यूनिट प्रति महीने 1 किलो दाल अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए ताकि महीने भर तक कम से कम गरीब के थाली से दाल गायब नहीं हो सके।

Responsive Advertisement