लक्ष्मीपुर : WORC के बैनर तले जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

लक्ष्मीपुर : WORC के बैनर तले जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

लॉकडाउन के बीच गरीबों को हो रही परेशानी को देखते हुए सामाजिक संस्था वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यू. ओ. आर.सी.) के बैनर तले लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया, धरबा, हिरम्बा, नवकाडीह आदि गांव के जरूरतमन्द लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम के लिए बिहार-झारखंड के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एन. डी. मिश्र ने स्थानीय समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह के विशेष आग्रह पर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉ. एन. डी.मिश्र के निर्देशन पर गरीबों को लाभ मिलता रहा है। जमुई जिले के कई गांवों में उनके कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री का वितरण कर असहायों को राहत पहुंचाई है।


 इसी कड़ी में लक्ष्मीपुर प्रखण्ड के  अति निर्धन हरिजन एवं  अति पिछडी़ जातियों की मदद के लिए उनकी संस्था डब्ल्यू. ओ. आर. सी. आगे आई और उक्त अंकित सभी गांवों के लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच 5 किलो चावल , एक किलो दाल, दो किलो आलू,  1 पैकेट नमक, तथा एक साबून  का वितरण किया। वितरण के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का ख्याल रखा गया। लाभान्वित गरीब वर्ग के लोगों ने इसके लिए डॉ. एन. डी. मिश्र व इनके कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


 इस मौके पर महेश्वर सिंह , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, भाजपा नेता  संगीता मिश्रा एवं अमित सिंह सहित वीरायतन लछुआड़ के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह, मुनमुन सिंह आदि ने संयुक्त रूप से इस महामारी से बचाव हेतु सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के प्रति भी लोगों को जागरूक कर, बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

Post Top Ad -