सोनो पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहनों को किया जब्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

सोनो पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहनों को किया जब्त



सोनो (मदन शर्मा)  :

 कोरोना वायरस के वैश्वविक महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान सोनो पुलिस ने कई दोपहिया वाहन जब्त किया।  सोमवार को सोनो चौक, बाजार में बिना  काम के बेवजह दोपहिया वाहन से घुमने वाले चालकों को पर सख्ती से पेश करते हुए वाहन को जब्त किया। दोपहिया वाहन चेकिंग  व जब्त करने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 पुलिस की इस कार्रवाई से लॉकडाउन  का अनुपालन करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने कोरोना वायरस के वैश्वविक महामारी की बचाव करने अहम भूमिका निभा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा कर लोगों की सुरक्षा ही नहीं कर रहे हैं बल्कि जरूरतमंद लोगों को भी भोजन सामग्री उपलब्ध कराकर भोजन करा रहे हैं।सोनो पुलिस की इस कार्य को स्थानीय बुद्धिजीवियों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की एक अनुठी पहल है। वाहन चैकिंग व मनचले युवकों को हड़काते हूए कोरोना वायरस के वैश्वविक महामारी में बचाव के लिए कर रहे हैं।ऐसे तो एएसआई मृत्युंजय कुमार पंडित के नाम सुनते ही बेवजह गाड़ी चलाने वाले में हड़कंप देखा जा रहा है।

Responsive Advertisement