गिद्धौर के मौरा में अंत्योदय कार्डधारियों को डीलर नहीं दे रहे अनाज, जीविकोपार्जन में परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

गिद्धौर के मौरा में अंत्योदय कार्डधारियों को डीलर नहीं दे रहे अनाज, जीविकोपार्जन में परेशानी

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी से उभरने के लिये जद्दोजहद कर रहा है, वहीं भारत भी कोरोना के संकट पर लोगों को बचाने के लिए सम्बन्धित राज्यों को लॉक डाउन कर रखा है। और इसके सख्ती से पालन को लेकर संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा अपने अपने जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रखी है।


वहीं जिले के आलाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर आम लोगो को इस लॉक डाउन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कई तरह के प्रयास विभागीय स्तर पर की जा रही है। इसी कड़ी मे रोज कामकाज कर अपने अपरिवार का भरण पोषण करने वाले लोगो को लॉक डाउन की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कामकाज ठप पड़ जाने की वजह से उन्हें अपने परिवार की आजीविका चलाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार द्वारा इन गरीबो को ऐसी स्थिति से उबारने के लिए उन्हें खान-पान की दिक्कत न हो इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग व पैक्सों के द्वारा जन वितरण के माध्यम से सरकारी कीमतों पर पर्याप्त व मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। लेकिन जमुई जिले का गिद्धौर प्रखण्ड इस लॉक डाउन में निचले पायदान पर गुजर बसर करने वाले गरीब परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के नाम पर एक अलग ही कहानी बयां कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 9 के महादलित परिवारों का दर्द देखकर साफ लगाया जा सकता है।
बताते चलें कि, मौरा महादलित टोला के दर्जनों महादलित परिवारों को पीडीएस डीलर जीव लाल यादव के मनमाने रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इन परिवारों के अंत्योदय राशन कार्ड रहते हुए भी इन्हें पीडीएस डीलरों द्वारा राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

*- - बोले ग्रामीण - -*

इस समस्या को लेकर मौरा महादलित टोले के ग्रामीण सरिता देवी, ललिता देवी, पूजा देवी, लालू मांझी, रूबी देवी, सुलोचनि देवी, सीता देवी, सोनी देवी, पायल मांझी, सुनीता देवी, छट्ठू मांझी, रूपा देवी, आनंद मांझी, गुंजन माझी, लालू मांझी, राजकुमार मांझी, अनिल मांझी, जोधन मांझी, पिन्टू मांझी, शुक्कर मांझी, दिलीप मांझी, सीताराम मांझी,दामोदर दास, नुनेश्वर रविदास, आदि बताते हैं कि हमलोग गरीब परिवार के हैं। लॉक डाउन की वजह से रोजी-रोजगार बन्द है। घरों में खाने के लाले पड़ रहे हैं। हमलोगों का अंत्योदय कार्ड रहने के बावजूद भी पीडीएस दुकानदार जीव लाल यादव द्वारा अनाज नही दिया जा रहा है। बीते 6 माह से हम कार्डधारियों को अनाज से वंचित रखा गया है। स्थिति यह है कि अन्नं के अभाव में हम महादलित परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर हैं।

   - बोले अधिकारी -

" उपभोक्ताओं को अनाज मिल रहा है। इस महीने मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आयी थी। पीडीएस डीलर को अनाज देने का निर्देश दिया गया है। "
       -  कुमार मनोज,
प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, गिद्धौर (जमुई)

Responsive Advertisement