गिद्धौर पुलिस मानवता के साथ लॉकडाउन में कर रही है डबल ड्यूटी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 12 अप्रैल 2020

गिद्धौर पुलिस मानवता के साथ लॉकडाउन में कर रही है डबल ड्यूटी


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

कोरोना वायरस से उत्पन्न हो रही महामारी की विवशता से  सरकार द्वारा लागू लॉक डाउन की इस मुश्किल घड़ी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति में पुलिस का सहयोग और उनकी भूमिका अहम होती है। लॉक डाउन में गिद्धौर पुलिस की भी ड्यूटी डबल हो गयी है। थानों से ज्यादा वह सड़कों पर दिख रही है। पुलिस सरकार का आदेशों का पालन कर रही है, करवा रही है, साथ ही लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखती नजर आ रही है।

विकलांग को सामग्री देते हुए ASI नित्यानंद सिंह

इन दिनों गिद्धौर पुलिस की एक तस्वीर उभरकर  सामने आई है जिसमे असहायों की मदद के लिए तत्पर गिद्धौर थाना के ए.एस. आई.  नित्यानन्द सिंह सड़क पर गुजर रहे एक विकलांग व्यक्ति को बिस्किट एवं पानी का बोतल दे कर मानवता का मिसाल पेश किया था। उन्होंने बताया कि गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में ऐसे बेहद जरूरतमंद विकलांग की मदद को वे तत्पर हैं। गिद्धौर थाना में तैनात ए. एस. आई. के इस उद्गार प्रवृत्ति के कायल कई लोगों के बीच ये चर्चाओं में बना रहा।
इधर, लॉक डाउन के इस मुश्किल दौर में लठबाज खाकी की दरियादिली देख गिद्धौर वासियों के मन से पुलिस के प्रति पनपी कुंठा दूर होती नजर आ रही है।

Responsive Advertisement