गिद्धौर : BOI में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, लगी भीड़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

गिद्धौर : BOI में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, लगी भीड़

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- एक ओर जहां कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। वहीं बैंकों के बाहर इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार को जब संवाददाता गिद्धौर स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे तो खाताधारकों की भीड़ बैंक के प्रवेश द्वार पर लगी दिखी। लोग भीड़ लगाकर बैंक में प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
ऐसे लोगों को निर्देशित करते हुए न तो प्रशासन की ओर से भी कोई पहल देखी गयी और न ही बैंक कर्मी ही इस ओर कोई ठोस कदम उठा रहे।
बैंक ऑफ इंडिया के गिद्धौर शाखा में एक बार में सिर्फ कुछ लोगों को प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य लोग बाहर एक साथ भीड़ लगाकर खड़े दिखाई दिए । लोगों के इस आपाधापी के बीच सामाजिक दूरी असरहीन रही।

Responsive Advertisement