गिद्धौर : खलिहान में रखे पुआल की पुंज में लगी आग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

गिद्धौर : खलिहान में रखे पुआल की पुंज में लगी आग

गिद्धौर :- प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत छतरपुर गांव में शुक्रवार को अचानक आग लग जाने से खलिहान में रखा लगभग 5000 पुआल जलकर खाक हो गया।
इस संबंध में छतरपुर गांव निवासी बुल्लू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन की वजह से हम सभी परिवार के सदस्य अपने घरों में थे, तभी अचानक बाहर काफी धुआँ होने लगी जिससे नदी के आस पास  मवेशी चराने वाले कुछ चरवाहा ने आग लगने की शोर मचाई तभी हम जब बाहर निकल कर देखें तो हमारी ही पुंज में आग लगी हुई है। काफी शोर मचाए लेकिन लोग नहीं पहुंच पाए क्योंकि सभी अपने अपने घरों में दुबके हुए थे जब तक कुछ लोग पहुंच पाते तब तक नेवारी की पूंजी जलकर खाक हो गई थी।
इस अगलगी की घटना से खलिहान में रखा लगभग 5000 नेवारी जलकर खाक हो गया, ऐसी स्थिति में हमें मवेशी को खिलाने के लिए चारा का अभाव हो गया है। आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है ।
लॉक डाउन की वजह से ऐसे ही पूरे परिवार को भोजन जुटाना मुश्किल है ऐसे में अब जानवरों को भी भोजन उपलब्ध कराना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती हो गई है ।

Responsive Advertisement