अलीगंज : समाजसेवी ने किया लोगों के बीच मास्क व साबुन का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

अलीगंज : समाजसेवी ने किया लोगों के बीच मास्क व साबुन का वितरण



अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- प्रखंड में लॉकडाउन में गरीब निसहाय लोगों की सहयोग के लिए अब हाथ आगे आने लगे है। एक ओर कोरोना वायरस से बचाव हेतु पुरे देश में लॉक डाउन घोषित है।


गरीब ,मजदूर व  फुटपाथी दुकानदारों व  दहाडी करने वालों के बीच विकट समस्या उतपन्न हो गयी है। इस विकट समस्या में लोगों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। गुरुवार को समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने धर्मेद्र पासवान  के द्वारा दरखा गांव में गरीब, निसहाय लोगों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया गया। उन्होंने सैकड़ों लोगों को घर-घर जाकर लोगों को मास्क व साबुन दिया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु पुरे लाकॅडाउन है।इसलिए सभी लोग अक्षरशः पालन करें।
उन्होंने कहा कि गरीब एव निसहाय लोगों को सहयोग के लिए हम तत्पर है। डॉ.  दिनेश कुमार ने कहा कि इस महामारी में गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर प्रो. आनंद लाल पाठक, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार, रघुनंदन पासवान, परमेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद, नगीना चंद्रवंशी के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे। 

Responsive Advertisement