सोनो : विधान पार्षद द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरित की जा रही है खाद्य सामग्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

सोनो : विधान पार्षद द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरित की जा रही है खाद्य सामग्री

सोनो (Sono) Edited by- Abhishek :- इसी कड़ी में विधान पार्षद संजय प्रसाद के सौजन्य के द्वारा चकाई विधानसभा क्षेत्र के  गरीब और दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले लोगों के बीच लगातार खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को जदयू नेता इंजीनियर शंभू शरण,अनिल सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मुरारी सिंह हरेराम सिंह, नरेंद्र सिंह, छन्नू सिंह ,रंजीत यादव, भीम मंडल, डोमन ठाकुर, विजय यादव, पप्पू सिंह, अशर्फी यादव, दशरथ मंडल, अशर्फी मंडल, केदार मंडल के द्वारा सोनो प्रखंड के थम्हन पंचायत के थमहन, बाराटांड, चिल्काखांड, असरखो, कोनिया, धमनी के 180 जरूरतमंद परिवारों व गंदर पंचायत के इटवा, हरनीटांड, कालीपहाड़ी, बाराबांक, कटावत, भुराहा के 173 परिवारों के बीच चावल, दाल, आलू, नमक, बिस्कुट आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया।

 मौके पर जदयू नेता इंजीनियर शंभू शरण ने बताया लॉक डाउन में सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालों के साथ हो गई है। जिस कारण कई लोग भुखे रहने को मजबुर हैं। इसलिए गरीब एवं लाचार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है। वहीं इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया गया।

Responsive Advertisement