सोनो के लखनकियारी पंचायत मुखिया ने मृतक परिजनों को दी कबीर अंत्येष्टि की राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

सोनो के लखनकियारी पंचायत मुखिया ने मृतक परिजनों को दी कबीर अंत्येष्टि की राशि

सोनो  (मदन शर्मा) :- प्रखंड के लखनकियारी पंचायत के डुमरी गांव में एक वृद्ध की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक रूपन पासवान (पिता स्व.जालीम पासवान) उम्र 56 वर्ष, ग्राम डुमरी, पंचायत लखनकियारी प्रखंड सोनो के रहने वाले थे। मौत की खबर सुनते ही पूर्व मुखिया संजय सिंह ने अपने साथियों के साथ मृतक के घर पहूंचे ।मृतक के परिजनों से मिलकर संत्वाना दी और यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर मुखिया शैल देवी ने कबीर अंत्येष्टि के तहत दाह संस्कार के लिए परिजन को तीन हजार रुपये दी। आगे भी यथासंभव मदद की  भरोशा दिया।  मृतक रुपन पासवान अपने गांव में समाज के लोगों से मिलना जुलना स्वाभाविक है।समाजिक सरोकार से जुड़े रहते थे और लोगों की सहायता करते थे। उनके निधन पर लखनकियारी पंचायत के सरपंच उमा देवी ने शोक संवेदना व्यक्त किया। रोते बिलखते परिजनों से मिलकर जाने माने समाज सेवी सुनील तिवारी ने  संत्वाना दी और शोक संवेदना व्यक्त प्रकट किया। इस अवसर पूर्व मुखिया संजय सिंह, समाजसेवी सुनील तिवारी, विभात सिंह, मिथलेश पाण्डेय, गणेश पासवान, कुलू सिंह, वार्ड सदस्य रामानंद सिंह, भरत राम प्यारे राम नेपाली राम उपस्थित थे।

Responsive Advertisement