गिद्धौर : कोरोना के आहट पर सहमे लोग, स्वास्थ्य समिति की सूची में संदिग्ध हुए नामित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 26 अप्रैल 2020

गिद्धौर : कोरोना के आहट पर सहमे लोग, स्वास्थ्य समिति की सूची में संदिग्ध हुए नामित


गिद्धौर/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई के गौरव जांच घर से शुरू हुआ कोरोना के सफर ने गिद्धौरवासियों के भी होश उड़ा दिए हैं। ऐसे में जिला स्वास्थ्य समिति जमुई द्वारा जारी सूची के अनुसार , गौरव जांच घर से 21 तारीख तक के सूची में गिद्धौर से कुल 11 लोग नामित हैं।

 इनमे से अधिकांशतः  मरीज दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिद्धौर में पदस्थापित डॉ. अजिमा निशान्त द्वारा रेफर की गई है। इधर, प्रशासनिक आदेश पर सूची में नामित सन्दिग्ध लोगों की खोजबीन में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी लगे हैं। वहीं चिन्हित लोगों को विभागीय निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
बता दें, कि 21 तारीख तक के सूची में गिद्धौर के नामित 11 लोगों में से  4 गिद्धौर के, 4 रतनपुर, 1 केवाल, 1 कुडीला गांव के हैं। वहीं, कुछ गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव के मरीज हैं जिसका विवरण सूची में अंकित नहीं है। जारी हुए सूची के बाद गिद्धौर सहित जिले भर के लोग दहशत में हैं।
यद्द्पि, जिला प्रशासन एड़ी से चोटी का जोर लगाकर इस वैश्विक महामारी पर विराम लगाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो सीमा पार कर जमुई आये महिला के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। प्रशासनिक ढ़िलाई का खामियाजा जमुई जिले वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
इधर, समाचार सम्प्रेषण तक gidhaur.com के पास
यह रिपोर्ट आई कि गौरव जांच घर के कर्मी नेगेटिव पाए गए, पर इसको लेकर आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्राप्त नही हुई।
यहां गौरतलब है कि, सूची में नामित लोग संदिग्ध श्रेणी में हैं, इनमे से यदि किन्ही एक की जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आती है तो स्मूपर्ण जमुई जिले को इससे निपटना, किसी चुनौती से कम नही होगी।

Responsive Advertisement