सोनो : लखनकियारी में पूर्व मुखिया ने बांटे भोजन सामग्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

सोनो : लखनकियारी में पूर्व मुखिया ने बांटे भोजन सामग्री

सोनो(मदन शर्मा) Edited by -Abhishek -:
एक ओर जहां कोरोना वायरस की मुसीबत का सामान करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा  है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आगे आकर इनकी तकलीफों को कम करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
 बुधवार को लखनकियारी पंचायत के पूर्व मुखिया ने दर्जनों गांव में जाकर  सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन साम्रगी वितरण किया।  मौके पर पूर्व मुखिया संजय सिंह ने कहा कि कोरोना  की त्रासदी एवं लॉक डाउन होने से दिहाड़ी मजदूर, गरीब, निसहाय लोगों के बीच खाद्यान्न की बड़ी संकट उत्पन्न हो गई ।ऐसें में दिहाड़ी मजदूर, गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा करना मेरा दायित्व है और इस दायित्व के निर्व्हन  में जनता की सेवा होती है जो ईश्वरीय सेवा का माध्यम है।
 भोजन साम्रगी  में चावल, दाल, आटा, आलु मशालें, नमक ,सरसों तेल, सर्फ, साबुन, सहित आवश्यक वस्तुएं शामिल थी। स्थानीय बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। 
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील कुमार तिवारी, पंचायत समिति गणेश पासवान, सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश पाण्डेय , वार्ड सदस्य रंजीत मंडल , सत्यनारायण मंडल , अजय मंडल, सुरेश पाण्डेय, बमबम पाण्डेय, विभाश सिंह, डुगन सिंह, प्रदीप पाण्डेय, सज्जन यादव, आदि लोग सराहनीय कार्य में अपना योगदान देते नजर आए।

Post Top Ad -