गिद्धौर में BJP कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

गिद्धौर में BJP कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती

【न्यूज़  डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को गिद्धौर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुषपार्पन कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रणजीत साव कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मीडिया सेल से मनीष पांडेय उपस्थित रहे।


मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक कहते हुए उन्हें श्रमिकों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थक बताया।
इस अवसर पर  शिव शंकर ताती, मनोज वर्णवाल, पवन सिंह, अरुण साव, अंतर्यामी झा, पिंटू साव, चंदन केसरी, आर एस एस के संजय मंडल, सच्चिदानंद मिश्रा, मंजूर आलम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement