गिद्धौर के बनझुलिया में निरीक्षण के लिए पहुंची चिकित्सकीय दल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

गिद्धौर के बनझुलिया में निरीक्षण के लिए पहुंची चिकित्सकीय दल

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】  :-

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बनझुलिया गांव में अचानक दो व्यक्ति की मौत पर सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिद्धौर के चिकित्सकीय दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर निरीक्षण किया।


इस क्रम में आयुष चिकित्सक डॉ. विपुल ने बताया कि दो व्यक्ति के अचानक मौत की सूचना मिली थी जिसे कोरोना संक्रमण का हवाला दिया जा रहा था, जांच के क्रम में ऐसा कोई लक्षण नही पाया गया।
इस क्रम में चिकित्सकों ने ग्रामीणों को अफवाह से बचने की सलाह दी, साथ ही कोरोना के बचाव के लिए हर सम्भव उपाय की जानकारी दी। मौके पर बीसीएम निधि कुमार, आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विपुल कुमार सहित ग्राम पंचायत के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
बता दें कि जमुई जिले में कोरोना के कदम न पड़े इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती है। फिलहाल जमुई जिला संक्रमण को लेकर सुरक्षा की चादर ओढ़े है।

Input - सदानन्द पंडित, संवाददाता

Responsive Advertisement