जमुई : ABVP कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती पर लगाया मास्क, दिया संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

जमुई : ABVP कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती पर लगाया मास्क, दिया संदेश

जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- संविधान रचयिता डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मास्क लगााकर देेश को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के महामारी में घर सेे न निकले, लॉक डाउन का पालन करें। मास्क का प्रयोग कर खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी संतोष राणा ने कहा कि हमारा देश सबसे श्रेष्ठ और शक्तिशाली है।अंबेडकर जी की जयंती पर मास्क लगाकर लोगो को सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, घर मे रहें।
 वहीं पंचायत समिति मंजू देवी और पति अशोक रविदास ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन इस कोरोना महामारी से लड़ने को प्रेरित करती है। मौके पर बब्लू पासवान, महेश ताती, हीरा यादव आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement