आरोग्य सेतु ऐप्प : कोरोना संक्रमित लोगों के हर मूवमेंट पर रहेगी नज़र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

आरोग्य सेतु ऐप्प : कोरोना संक्रमित लोगों के हर मूवमेंट पर रहेगी नज़र

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

केन्द्र और राज्य सरकार कोरोना से लड़ाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। एक ओर जहां अनाधिकृत रूप से कोरोना को लेकर तरह तरह की अफ़वाहें हैं, वहीं इस पर विराम लगाने के लिए डिजिटल माध्यम से लोगों को कोरोना से सावधान करने के लिए सरकार ने 'आरोगय सेतु' मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस ऐप्प को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत नैशनल इन्फर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के दिशा-निर्देश में बनाया गया है।

हिंदी-इंग्लिश समेत कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध यह एप्प को गूगल प्ले से इंस्टॉल करने बाद कोविड-19 से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह ऐप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े सम्बंधित उपभोक्ता को दिशा-निर्देश देता है।  वहीं, जमुई जिले के तमाम सीएसई वीएलई इस आरोगय सेतु ऐप के बारे में लोगों के बीच जानकरियां साझा करने में जुटे हैं।
इस संदर्भ में गिद्धौर स्थित वसुधा केन्द्र के वीएलई दिलीप कुमार दास ने बताया कि ऐप के माध्यम से सरकार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की लोकेशन को ट्रैक कर सकेगी।  साथ ही इस ऐप को प्रयोग करने वाले व्यक्ति यह जान सकेंगे कि उनके 6 फुट के दायरे में कोई संक्रमित व्यक्ति है या नहीं। गिद्धौर निवासी श्री दास ने बताया कि ऐप में पंजीकृत उपभोक्ता का मोबाइल नम्बर यूजर को उसके लोकेशन के आधार में कार्य करती है। विशेषता यह है कि राज्यवार कोरोना हेल्प सेन्टर के फोन नम्बर की सूची के साथ साथ यह एप सेल्फ असेस्मेंट भी प्रदान करता है।
इधर, आधिकरिक रूप से इस सरकारी एप की प्रचार प्रसार जारी है। बताया जाता है कि अब तक गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से भी अधिक लोग इस एप को प्रयोग में ला चुके हैं।

Responsive Advertisement