अलीगंज : बाइक छिनतई की घटना पर विराम नहीं, लोगों में भय व्याप्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

अलीगंज : बाइक छिनतई की घटना पर विराम नहीं, लोगों में भय व्याप्त

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह): - चंद्रदीप एवं सिकंदरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाईक छीनने का सिलसिला लगातार रूक रूक कर घटना का अंजाम दिया जा रहा है। जिससे बाईक चालकों एवं प्रखंड वासियों में भय व चिन्ता सताए जा रही है।


 मंगलवार को शाम  नवादा-सिकंदरा मुख्यमार्ग बहछा मोड़ के समीप तीन नकाबपोश अपराधियों ने बाईक सवार को ओवरटेक कर पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने बाईक व मोबाइल छीन लिया। अलीगंज निवासी मो. सद्दाम मिस्त्री अलीगंज से करमाटाड अपने ससुराल जा रहा था। पीडित सद्दाम ने बताया बाईक पर तीन नकाबपोश युवक सवार था,और बहछा मोड़ के समीप आगे से बाईक सड़क पर खड़ा कर रोक लिया, और मारपीट करने लगा, तभी एक अपराधी पिस्तौल का भय दिखाकर बाईक व मोबाइल ले लिया, और अलीगंज की ओर चलते बना। शाम ढलते ही नकाबपोश अपराधियों के द्वारा चंद्रदीप एवं सिकंदरा थाना क्षेत्र में बाईक छिनतई गिरोह सक्रिय हो जाता है, और रूक रूक कर घटना का अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि बीते 7 फरवरी को दुकान बंद कर  अपने घर पुरसंडा जा रहे रंजीत महतो से भी दरखा मोड़ के समीप अपराधियों ने बाईक व लैपटॉप छीन लिया। बीते 25 जनवरी को महना पुल के समीप भी नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर मोबाइल डिलीवरी बायॅ से दर्जनो मोबाइल व पैसे की छिनतई कर लिया गया था। वहीं बीते 6 जनवरी की शाम चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नाटा नदी पुल के समीप शेखपुरा से अलीगंज आ रहे संजीत मिश्रा को भी पिस्तौल का भय दिखा अपराधियों ने बाईक रोकर छीन लिया। रूक रूक कर लगातार हो रहे बाईक छिनतई से चंद्रदीप एवं सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोगों में भय व चिन्ता सता रही है। इस बाबत एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि बाईक छिनतई की घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही पुलिस के द्वारा चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जाएगी।

Responsive Advertisement