सोनो : युवाओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे चीनी-चाय, कहा- आपदा की घड़ी में करें मदद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

सोनो : युवाओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे चीनी-चाय, कहा- आपदा की घड़ी में करें मदद

सोनो (Sono) :- लॉक डाउन के बीच जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का क्रम जारी है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही कुछ लोग अपने स्तर से भी इस विषम परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं.

 इसी कड़ी में बुधवार को समाजसेवी युवा पंकज शर्मा,दीपू शर्मा व राकेश शर्मा ने अपने स्तर से पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच चीनी चायपत्ती वितरित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों को गुजर-बसर करने में परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में उन लोगों ने अपने स्तर से यथासंभव जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने समाज के हर सक्षम व्यक्ति से इस आपदा के समय एक दूसरे की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Responsive Advertisement