अलीगंज में आम जनमत पार्टी ने निकाला अंतराष्ट्रीय महिला सम्मान यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 7 मार्च 2020

अलीगंज में आम जनमत पार्टी ने निकाला अंतराष्ट्रीय महिला सम्मान यात्रा


अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- अलीगंज प्रखंड के बीआरसी मैदान के समीप से आम जनमत पार्टी के संस्थापक अनामिका पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को अलीगंज बाजार में अंतराष्ट्रीय महिला सम्मान यात्रा निकाली गयी। जिसमें ढोल , बैंड बाजे के साथ पुरे बाजार का भ्रमण करते हुए अंबेदकर चौक पर सभा में तब्दील हो गया।

सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।सम्मान यात्रा समारोह को संबोधित करते हुए अनामिका पासवान ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में समुचित भागीदारी नही मिल पा रही है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार महिला सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरस्वती ,दुर्गा,लक्ष्मी का रूप में आकर अपना हक व अधिकार के लिए संघर्ष की शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज हमारे राज्य में शिक्षा का स्तर काफी गिर चुकी है।  हम सत्ता परिवर्तन नही बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लडाई लडने की तैयारी की शुरुआत कर महिलाओं को वाजिब हक व अधिकार दिलाकर ही दम लेंगे।

इस मौके पर राजेश पासवान, कविता देवी, रंजू देवी, जितेन्द्र पासवान, रंजीत कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, अनिल कुमार, सुशीला देवी, पिंकी देवी, राजिया खातुन, के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement