अलीगंज : सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 मार्च 2020

अलीगंज : सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- अलीगंज-सिकंदरा मुख्यमार्ग स्थित इस्लामनगर कब्रिस्तान के समीप नवादा की ओर जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने 60 वर्षीय साखो देवी को ज़ोरदार ठोकर मार दिया, जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

 जानकारी के अनुसार,  महिला सड़क किनारे जा रही थी तभी एक अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर शव रखकर घंटों जाम कर दिया, जिससे जाम होने से सैकड़ों यात्री वाहन   जाम में घंटों फंसे रहे। जाम की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस व प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार नगद व पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपया दिये जाने के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया जा सका।

बता दें कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई वृद्ध महिला नेपाली यादव की माता है। वह अपने खेत बनचलबा पोखर के तरफ से देख कर वापस अपने घर जा रही थी, इसी क्रम में ये हादसा हुआ।


पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मौके पर चंद्रदीप पुलिस अजय सहनी, नंदकिशोर सिंह, महेश कुमार के अलावे सैप जवान मौजूद रहे।

Post Top Ad -