सोनो : पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, बना हत्यारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 4 मार्च 2020

सोनो : पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, बना हत्यारा

सोनो (मदन शर्मा):- चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत के धोंधा लालपुर गांव में एक 30 बर्षीय विवाहिता को अपने पति ने ही बेहरमी से मारपीट करते हुए हत्या कर दिया ।

थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया है कि विवाहित विन्दु देवी अपने पति के साथ कई बर्षों से अलग रह थे। पति और पत्नी के बीच हमेशा बात विवाद व मारपीट होते रहते थे जिसके कारण मंटू राम के सहोदर भाई ने अलग कर दिया था। मृतक विन्दु देवी (पिता गणेश राम साकिन हेठ चकाई)  को 15 वर्ष पूर्व मंटू राम (पिता स्व. श्रीराम राम, साकिन धोधा- लालपुर) के साथ बड़ी धुमधाम से शादी की थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। मंटू राम शुरू से ही मनमतंग किस्म के व्यक्ति रहने के कारण परिवार के लोग भी त्रस्त थे।  मंटू राम ने अपने पत्नी को मारकर ससुराल वालों को फोन पर खबर भी कर दिया। मृतक विन्दु देवी को तीन नन्हे नन्हे तीन बच्चे है जिसे देखभाल करने वाले कोई नहीं रहा है। नन्हे बच्चों को अपने पिताजी की करनामें उनके आँखों के समाने धुम रहा है। मृतक की विधवा माँ ने चरकापत्थर थाना में थानाध्यक्ष शंभू शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
इधर थानाध्यक्ष ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जमुई भेज दिया। मृतक के पति फरार हो गया और पुलिस उसे खोजबीन शुरू कर दिया। गांव में मातम छा गई है।

Post Top Ad -