सोनो के महेश्वरी पंचायत में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 4 मार्च 2020

सोनो के महेश्वरी पंचायत में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम आयोजित


सोनो (मदन शर्मा) :- मंगलवार को प्रखंड के महेश्वरी पंचायत के मनरेगा भवन में मुखिया अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के वार्ड सदस्य , पंचायत कर्मियों , बुजुर्ग महिला, पुरुष  ग्रामीण ने भाग लिया। सभी लोगों को मुखिया अजय कुमार सिंह ने जल जीवन हरियाली को लेकर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आये हुए लोगों को संवोधित करते हुए कहा कि आज जल की संकट गहराता जा रहा है । जलस्तर इतनी नीचे चला गया है कि लोगों पानी के लिए हहाकार मचा हुआ है। अब पानी के बड़े बड़े मशीन से बोरिंग करा रहे हैं फिर भी प्रर्याप्त जल नहीं मिल रहा है । पर्यावरण में असंतुलन पैदा होने के कारण हवा पानी जहरीला होते जा रहे हैं। इन समस्याओं को निदान करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। लोगों को  प्रत्येक उत्सव के अवसर पर एक पौधे अवश्य लगाने चाहिए। अपने बच्चों के जन्मोत्सव मनाने के साथ वृक्षारोपण भी अवश्य करें। इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार सिंह , लेखापाल सोनी कुमारी , वार्ड सदस्य मुस्तकीम अंसारी देवकी देवी , सज्जन कुमार सिंह, मीना देवी उपस्थित थे।

Post Top Ad -