सिकन्दरा : अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 11 मार्च 2020

सिकन्दरा : अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

जमुई/सिकन्दरा (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत कुमार पंचायत के तुलड़ीह चौक के समीप अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला महामहामंत्री बी.डी. राम ने की।

 आयोजनकर्ता चंद्रवंशी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने होली जैसे पवित्र त्योहार में एकजुटता देख सबों को धन्यवाद का पात्र बताया। इस आयोजन के अवसर पर चन्द्रवंशी समाज के प्रसिद्ध गायक सह महुआ चैनल के प्रतिभागी सिंगर पंकज परदेसी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर सभी प्रदेश स्तर , जिला स्तर, एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को झूमने पर विवश किया।

वहीं  गानो की प्रस्तुति जैसे, होली खेले रघुबीर अवध में, आइबो आईबो सजनवा होली में आईबीओ की ना, और देश भक्ति में मेरी जान जाए वतन के लिए ऐसी ग़ज़लों के साथ समापन किया। जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार चंद्रवंशी ने भी सामरोह को संबोधित किया।
 मौके पर चंद्रवंशी महासभा संगठन के जिला महामंत्री बी बीडी राम, जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार चंद्रवंशी, दिनेश कुमार चंद्रवंशी, पंकज कुमार चंद्रवंशी, जयद्रथ कुमार चंद्रवंशी, चंदन कुमार चंद्रवंशी, नीरज कुमार चंद्रवंशी, देवेन्द्र चंद्रवंशी, डॉ. श्री राम चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों चंद्रवंशी परिवार मौजूद थे।

Responsive Advertisement