गिद्धौर रियासत के राज पुरोहित का निधन, लोगों में शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 11 मार्च 2020

गिद्धौर रियासत के राज पुरोहित का निधन, लोगों में शोक

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क)- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के विद्वान पंडितों में से एक विश्वकांत मिश्रा उर्फ वासुकी मिश्रा का निधन ब्रेन हेम्ब्रेज से हो गया। वे गिद्धौर रियासत के राज पुरोहित थे।
स्व. विश्वकांत मिश्रा, फाइल फोटो

बताया जाता है कि, बीते रात करीब 2 बजे अचानक बीपी बढ़ने से उनकी तबियत बिगड़ी। आनन - फाफन में उनके परिजन उन्हें जमुई सदर अस्पताल ले गए जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया। इसी क्रम में पिछले सप्ताह के शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हो गया।
बता दें, गिद्धौर के महाराजा प्रताप सिंह को राज गद्दी मिलने के बाद से अब तक वो राज पुरोहित धर्म निभाते रहे।  वहीं इनके निधन पर इनके पुत्र विमल मिश्र, विजय कुमार मिश्र के अलावे शिक्षाविद दया नाथ झा, गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के निदेशक अमर सिंह, पिंटू कुमार मिश्र सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Responsive Advertisement