अलीगंज : उमंग व उत्साह के बीच हर्षोउल्लास से मनी होली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 मार्च 2020

अलीगंज : उमंग व उत्साह के बीच हर्षोउल्लास से मनी होली

अलीगंज : रंग गुलाल का त्योहार होली सौहार्द्र व आपसी भाईचारे के बीच प्रखंड के विभिन्न गांव में संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ उमंग व उत्साह का त्योहार होली शान्तिपूर्ण महौल में संपन्न हुआ। बच्चे, नौजवान , बुजुर्ग व महिलाएं अपनी अलग-अलग टोली बनाकर होली खेलते नजर आये। एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दिखे। खासकर बच्चों व नौजवानों में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। नौजवानों की टोली द्वारा जोगीरा गाकर होली के उमंग को दुगना किया गया।वही कई जगहों पर डीजे के साथ होली के गीतों पर थिरकते नजर आये युवा।परंपरा के अनुरूप लोगों ने अपने से बड़ो के पैर गुलाल चढा कर आशीर्वाद लिया। वहीं छोटे को गुलाल लगाकर त्योहार के मर्यादा को सार्थक बनाया। होली से एक दिन पूर्व सोमवार की संध्या मैंदान में समत जलाया गया। दूसरे दिन सभी लोगों  ने जमकर अबीर-गुलाल लगा कर जश्न मनाया।  प्रखंड क्षेत्र में रंगो का महा पर्व होली हर्षोउल्लास व शान्ति वातावरण में संपन्न हुआ।

Post Top Ad -