गिद्धौर पुलिस ने की छापेमारी, बरामद हुआ 9 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 11 मार्च 2020

गिद्धौर पुलिस ने की छापेमारी, बरामद हुआ 9 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) : थाना क्षेत्र के गंगरा गांधी आश्रम से गिद्धौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 09 किलो गांजा की एक खेप को विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर बरामद किया है।

बताते चलें कि, उक्त क्षेत्र में गांजा तस्करों द्वारा इलाके में मोटी कीमतों पर गांजे के बिक्री का कारोबार किया जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना स्थानीय पुलिस प्रसासन को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशीष कुमार एवं अंचल अधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल के अवर निरीक्षक सब्बीर अहमद एवं सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह द्वारा लगभग 09 किलो गांजा के एक खेप के साथ गंगरा गांधी आश्रम गांव निवासी मसुदन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गांजा के खेप के साथ गिरफ्तारी के मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिद्धौर के गंगरा गांधी आश्रम निवासी मसुदन रावत को गुप्त सूचना के आधार पर गांजा के खेप के साथ पुलिस ने छापेमारी अभियान में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post Top Ad -