गिद्धौर में रंगोत्सव : होली के मस्ती में झूमे लोग, गले मिल दी शुभकामनाएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 11 मार्च 2020

गिद्धौर में रंगोत्सव : होली के मस्ती में झूमे लोग, गले मिल दी शुभकामनाएं

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

प्रेम-सद्भाव का संदेशवाहक त्योहार होली गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। सबके चेहरे रंगों से भरे हुए थे। शरीर पर रंगों की चादर बिछी हुई थी। भीड़ में व्यक्ति विशेष को पहचानना मुश्किल। सभी के चेहरों पर बस एक ही रंग था - खुशी और उमंग का।


शांतिपूर्ण माहौल के बीच गिद्धौर वासी रंगों का त्योहार मनाने में मस्त रहे और होली के गीतों पर लोग झूमते रहे। गिद्धौर के रतनपुर, मौरा, कोल्हुआ आदि पंचायतों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाये गए  इस पर्व की खुशियों को दुगुना कर दिया। गिद्धौर प्रखंड के सुदूर इलाकों में होलिका दहन के बाद ही होली का माहौल बनना शुरू हो गया। इस क्रम में लोगों ने एक दूसरे पर जमकर रंग व गुलाल फेंका। इधर, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व पर   शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की पेट्रोलिंग जारी रही। हालाकिं कुछ जगहों से छिटपुट लड़ाई-झगड़े के मामले भी सामने आए।

 इधर, होली की सांस्कृतिक परंपरा को पुर्नजीवित रखने के उद्देश्य से सन्धया बेला में अनुजो ने अग्रज व बूजूर्गों के पांव पर अबीर डाल उनका आशिर्वाद प्राप्त करते हुए होली मनाई। वहीं, प्रखण्ड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Responsive Advertisement