चकाई : शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्द के बीच धूमधाम से मना होली का त्योहार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 मार्च 2020

चकाई : शांतिपूर्ण माहौल एवं सौहार्द के बीच धूमधाम से मना होली का त्योहार

(चकाई / सुधीर कुमार) :- रंगों का पर्व होली  शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा था।

 पुलिस पदाधिकारी व बलों की तैनाती की गई थी। यही नही नियमित गश्ती दल चहुंओर भ्रमण करते देखा गया। पुलिस असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे थे।  पुलिस की व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पर न मार सका। इधर होली को ले सुबह से ही बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे। हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारक बाद दे रहे थे। वहीं छोटे बच्चे अपने मित्रों के साथ पिचकारी भर कर खूब रंगों का मजा लिया। कुल मिलाकर होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।

Post Top Ad -