चकाई : विधायक के आवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 मार्च 2020

चकाई : विधायक के आवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह

(चकाई / सुधीर कुमार):- मंगलवार को  स्थानीय विधायक सावित्री देवी  द्वारा अपने पैतृक आवास बटपार  में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चकाई सहित कई  जगहों से सैकड़ों  लोगो ने भाग लिया। प्रचलित होली के गीत से वातावरण होली मय हो गया।


विधायक ने सभी आमंत्रित लोगो का स्वागत अबीर गुलाल लगाकर किया । क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें गुलाल लगाए । विधायक ने कहा कि होली आपसी वैमनस्य को भूलकर गले मिलने का, सामाजिक सदभाव के साथ जीवन को खुशियां प्रदान करनेवाला रंगों का त्योहार है। सादगी के साथ इसे मनाना चाहिए। अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव में इस बात का ध्यान रखें कि पर्व सादगी और भाईचारगी के वातावरण में मने। दोपहर से लोगों का आना जाना लगा रहा। गायकों की टोली भी बदलती गई। पूरा वातावरण होलियाना रहा।


मौके पर राजद नेता विजयशंकर यादव,प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविशंकर यादव, श्यामसुंदर राय, शिवनारायण यादव,जानकी यादव, राजीव यादव,रोहित यादव,लालू कुमार ललन,ललन पासवान, उपेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Post Top Ad -