गिद्धौर के एक बालक में मिला डाउन सिंड्रोम का केस, एनआरसी रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 मार्च 2020

गिद्धौर के एक बालक में मिला डाउन सिंड्रोम का केस, एनआरसी रेफर

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के केतरु नवादा गांव निवासी मो. इऱफान के दो वर्षीय पुत्र मो. इब्राहिम में आरबीएसके चलंत चिकित्सा दल द्वारा डाउन सिंड्रोम लक्षण पाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकरी गोपाल कृष्णन के अनुमोदन पर मो. इब्राहिम को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिद्धौर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपुल कुमार  ने बालक मो. इब्राहिम की जांच कर इसे डाउन सिंड्रोम का केस बताते हुए एनआरसी में रेफर कर दिया।


डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि डाउन सिंड्रोम केस एक आनुवांशिक विकार है जो क्रोमोसोम 21 की तीसरी प्रतिलिपि के सभी या किसी भी हिस्से की उपस्थिति के कारण होता है। यह आमतौर पर शारीरिक विकास में देरी, विशेषता चेहरे की विशेषताओं और हल्के से मध्यम बौद्धिक विकलांगता से समन्धित है।
मो. इब्राहिम के समुचित इलाज के लिएइसे एनआरसी रेफर किया गया है, जहां उसका समूचित इलाज के साथ साथ  देखभाल भी होगा।

Responsive Advertisement