बरहट के बिशनपुर में महिला व बच्चे पर किया धारदार हथियार से वार, जांच में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 मार्च 2020

बरहट के बिशनपुर में महिला व बच्चे पर किया धारदार हथियार से वार, जांच में जुटी पुलिस

जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- इन दिनों जमुई जिले भर में अपराध व अपराधियों के हौसले चरम पर है। पुलिस प्रशासन के लाख कवायदों के बावजूद बिना किसी प्रशासनिक ख़ौफ़ के अपराधी अपने काम के लिए किसी की जान लेने से भी बाज नही आते।
घायल महिला

 ताजा मामला बरहट थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव का है, जहां महिला व बच्चे पर  देर शाम दबंगों ने जान मारने की नीयत से राजो दास के घर पर तेज़ धार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में राजो दास बाल- बाल बच गया, लेकिन उसके पिता बृजकिशोर रविदास, पत्नी रूबी देवी, पुत्री रिमझिम कुमारी और पुत्र अनीश कुमार को तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। स्वजन द्वारा सभी जख्मियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।

जमुई सदर अस्पताल में इलाजरत महिला

इधर, सूचना के बाद बरहट थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम दल- बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बारी-बारी से सभी घायलों का फर्द बयान लिया। बरहट थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायलों के बयान पर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गयी है।
विदित हो, आए दिन ऐसी घटनाएं हमारे समाज को शर्मसार करती रही है, पर अमानवीयता की पराकाष्ठा को पार कर चुके कुछ लोग इस तरह के घटना को अंजाम देने में गुरेज नही करते।

Post Top Ad -