सोनो में होली : कहीं खुशी के रंगों की बरसात, कहीं छाए गम के बादल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 12 मार्च 2020

सोनो में होली : कहीं खुशी के रंगों की बरसात, कहीं छाए गम के बादल

सोनो (मदन शर्मा) :- प्रखंड में कहीं होली की मस्ती में लोग मस्त दिखाई दे रहे थे, तो वहीं कुछ स्थानों पर गम के बादल छाए रहे। सोनो प्रखंड क्षेत्र में जहां एक ओर होली के रंगों में खुशियों की बरसात हो रही थी तो वहीं दूसरी ओर कुछ अप्रिय घटनाओं ने पूरे सोनो प्रखंड को झखझोर के रख दिया।
पहली घटना है प्रखंड के महेश्वरी गांव में जहां,  एक युवक ने शराब पी कर आत्महत्या कर लिया। बताया गया है कि युवक की नाम सिंटू सिंह (पिता- उत्तम)  उम्र 20 वर्ष के थे। सिंटू सिंह की मौत की खबर सुनते ही चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने अपने दलबल के मृतक के घर पहूँचकर लाश को अपने कब्जे मे लिया। वहीं दहियारी पंचायत के कोरिया सार गांव में दहेज दानवो ने एक युवती को मार कर कुएं में फेंक दिया। युवती का नाम मीणा देवी बताया गया है।
 खबर है कि  घर वालो ने दहेज के लिए उनसे काफी उत्पीड़न कर रहे थे। मृतक के चाचा ने सोनो थाना में थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
 इधर, होली के एक दिन पूर्व  लखनकियारी पंचायत के डुमरी गांव में बरनार नदी के गड्ढे में डुबकर मौत हो गई।
 होली के दिन ही 100 वर्षीय जमुना राम का निधन हुआ जिनके परिजनों का ढाढस बढ़ाने पूर्व मुखिया संजय सिंह ने उनके घर पहूंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर  मुखिया शैल देवी ने मृतक के परिजनों को कबीर अंतोष्ठि के तहत दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिये।

Post Top Ad -