जमुई : कोरोना को लेकर अलर्ट हुआ विभाग, आइसोलेशन वार्ड की चौकसी बढ़ी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 18 मार्च 2020

जमुई : कोरोना को लेकर अलर्ट हुआ विभाग, आइसोलेशन वार्ड की चौकसी बढ़ी


जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- विश्व स्तर पर संक्रमित होते जा रहे कोरोना वायरस से संबंधित आइसोलेशन वार्ड के समुचित प्रबंधन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है.

कोरोना वायरस से  संदेहास्पद मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार हेतु सभी चिकित्सा अस्पताल एवं जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है, इस परिपेक्ष में ऐसे मामले सामने आए हैं कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज अस्पताल प्रशासन से अनुमति प्राप्त किए बगैर बाहर चले जाते हैं, ऐसी स्थिति में अन्य क्षेत्रों के व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की प्रबलता और भी अधिक हो जाती है तथा इसमें जानमाल की क्षति होने की भी संभावना बनी रहती है। जमुई जिले में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदेहास्पद व्यक्तियों की निगरानी एवं चौकसी हेतु संबंधित स्वास्थ्य संसाधनों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Responsive Advertisement