मौरा के युवाओं ने महादलितों को किया जागरूक, कोरोना से बचाव को बांटे साबुन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 मार्च 2020

मौरा के युवाओं ने महादलितों को किया जागरूक, कोरोना से बचाव को बांटे साबुन

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना वायरस को लेकर जहां लोग सचेत और सतर्क हैं, वहीं जानकारी व जागरूकता के अभाव में मौरा पंचायत के ग्रामीण इसके दुष्परिणामों से अनभिज्ञ हैं।


कोरोना से बचाव व इसके संक्रमण को रोकने के लिए गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत महादलित टोले में स्थानीय युवा इस जंग में बढ़-चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे जा रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग के मद्देनजर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मौरा गांव के युवाओं की टोली ने रविवार को वार्ड नं 7 महादलित टोले में जागरूकता अभियान चलाते हुए साबुन का वितरण किया।


युवाओं ने  महादलितों को कोरोना से बचाव व इसके रोकथाम की विस्तृत जानकारियां साझा की। इस दौरान ग्रामीणों से इस वैश्विक महामारी से सावधान रहने की भी अपील की। साथ ही अशिक्षित महादलितों को स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिग का महत्व समझाते हुए साबुन  का वितरण किया। इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय युवा  ऋषि रावत, अंशु रावत, बब्लू रावत, राजेश साह, समाजसेवी अजीत कुमार झा, आदि का सराहनीय योगदान रहा।
इधर, मौरा गांव के बुद्धिजीवियों ने युवाओं के इस पहल की मुक्तकंठ से सराहते हुए कहा कि मौरा पंचायत को सुरक्षित करने की दिशा में एक नजीर प्रस्तुत कर उदासीन जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है।

Responsive Advertisement