कोरोना का कहर : महेश्वरी पंचायत में आपदा राहत कोष बनाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 मार्च 2020

कोरोना का कहर : महेश्वरी पंचायत में आपदा राहत कोष बनाया

सोनो :- रविवार को  प्रखंड के महेश्वरी पंचायत में मुखिया अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोरोना के कहर को लेकर आपदा राहत कोष बनाया। आपदा राहत कोष मे अमीरों लोग गरीबों के राहत के लिए इच्छानुसार डालेंगे।  आपदा राहत कमिटी के लिए महेश्वरी गांव के पंचायत भवन में सोसल डिस्टेंस बनाते हुए  बैठक की गई।बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया अजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष , डा०बाबूलाल को सचिव, मुकेश कुमार पाण्डेय उपसचिव, सतेन्द्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आपदा राहत कोष कमिटी सदस्यों के आलावे कुछ गण्यमान्य लोगों मे से पूर्व मुखिया गोतम कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह,उपमुखिया महावीर ठाकुर, बलबंत सिंह ,सुधीर सिंह, नटबर सिंह , मनी साह , अभय कुमार सिंह को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
बता दें, कोरोना की त्रासदी को लेकर महेश्वरी गांव में मुखिया अजय कुमार सिंह समेत बुद्धिजीवियों लोग काफी सक्रियता से लोगों की राहत के काम कर रहे हैं।

Responsive Advertisement